उतरौला। डीएम बलरामपुर विपिन जैन ने शनिवार को तहसील उतरौला के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। पुरानी पत्रावलियों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने संग्रह विभाग में वसूली, सेवा पुस्तिका का निरीक्षण किया और वसूली के संबंध में निर्देश दिए। भूलेख में खतौनी के साथ वरासत से संबंधित अद्यतन जानकारी हासिल की।
राजस्व अभिलेखागार में अभिलेखों को ठीक से रखने का निर्देश दिया। ग्रामसभा पट्टा, कृषि व आवासीय आवंटन के अपडेट व रजिस्टर के रखरखाव सही से करने का निर्देश दिया। डीएम ने तहसील स्थित न्यायालयों के पटल के निरीक्षण के साथ पुरानी पत्रावलियों का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिमा मौर्य, नायब तहसीलदार रेहरा अजीत सिंह सहित रमेश सिंह, मंशाराम पांडेय, रवि कुमार, रघुराज व प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।