फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने मतगणना स्थलों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रयोग होने वाले स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थलों को चाक चौबंद कराने में प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति और एसपी हेमंत कुटियाल ने सोमवार को कई स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थलों का औचक निरीक्षण कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थलों पर सभी सुविधाएं लैस कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम व एसपी की टीम श्रीदत्तगंज ब्लॉक के मतगणना स्थल श्री चौधरी लालता प्रसाद सिंह इंटर कालेज श्रीदत्तगंज, उतरौला ब्लॉक के मतगणना स्थल एमजे एक्टिविटी हाईस्कूल उतरौला, रेहरा बाजार ब्लॉक के मतगणना स्थल बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया।
मतगणना स्थल में बने स्ट्रांग रुम का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर बिजली, बैरिकेटिंग, जाली, सीसीटीवी कैमरे आदि संसाधनों का मतदान होने से पहले ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

सभी स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल पर पर्याप्त फोर्स तैनात की जाएगी। स्ट्रांग रुम मतगणना टेबुल के साथ आने-जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। भविष्य में औचक निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ रिया केजरीवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव आदि मौजूद रहे। मौके पर मौजूद तहसीलदार, बीडीओ व एडीओ पंचायत को सभी संसाधन लैस कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें