फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आपसी सौहार्द के लिए गांव में नहीं बजाएंगे डीजे

Sun, 06 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर दो पक्षों में था विवाद, पुलिस ने कराया समझौता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसहानिया गोपलापुर में कांवड़ यात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाया बुझाया और विवाद को खत्म कराया। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव में डीजे न बजाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद था। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाए जाने और टिप्पणी किए जाने की शिकायत की थी। इस पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेशराज सिंह ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। दोनों पक्षों के साथ बैठक करते हुए पुलिस अधिकारियों ने गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्री पैदल गांव में जाकर पूजा करेंगे। डीजे को गांव के बाहर नहर पर ही रोक दिया जाएगा। इस बात पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। बैठक में विजय विश्वकर्मा, लड्डूलाल, रामपति विश्वकर्मा, बन्ने प्रजापति, बालगोविंद, जमुना प्रसाद व जुबेर खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें