ललिया (बलरामपुर)। कुत्ता काटने से घायल बालिका की घटना के सात दिन बाद मौत हो गई है। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीती 30 जुलाई को ललिया थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव में एक पागल कुत्ते ने छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। सीएचसी शिवपुरा में उपचार के बाद पांच लोग स्वस्थ हो गए थे, जबकि जान्हवी (10) के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। जान्हवी के पिता चंद्रशेखर ने बताया कि बालिका को सीएचसी पर एआरवी लगवाई गई थी। शनिवार की शाम हालत बिगड़ने पर बालिका को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि कुत्ते के हमले में घायल बालिका को सीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई गई थी। बालिका की मौत की जानकारी नहीं है। संवाद