फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डीजे संचालकों से संवाद में नियमों के पालन का आग्रह

Fri, 25 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-20- बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते अध्यक्ष व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में डीजे संचालन को लेकर लगाए गए प्रतिबंध और शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में डीजे संचालकों के साथ संवाद किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, नागरिकों की सुविधा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी आयोजन में निर्धारित मानकों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। डीजे संचालक प्रशासन की ओर से तय नियमों के अनुरूप ही उपकरणों का संचालन करें, ताकि आमजन को असुविधा न हो और शांति व्यवस्था प्रभावित न हो।

अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका शासन के निर्देशों का पालन कराने के साथ नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने संचालकों से प्रशासन का सहयोग करने और नियमों के अनुरूप ही डीजे संचालन करने का आग्रह किया। अध्यक्ष की अपील पर संचालकों ने भी नियमों का पालन करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गोविंदा चौहान, रोहन वर्मा, सुरेश सोनी, सुयश श्रीवास्तव, मनोज गुप्त, उमेश चौधरी, आकाश, समीर खान और पल्टू सहित अन्य डीजे संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें