फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ताइक्वांडो संघ बलरामपुर द्वारा जिला स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 24 व 25 दिसंबर को किया जाएगा। नगर के पहलवारा स्थित इंडोर हॉल में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 20 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए ताइक्वांडो कोच व तकनीकी निदेशक जियाउल हशमत ने बताया कि जिला स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर तथा सीनियर भार वर्गों में बालक व बालिका भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के साथ उतरौला ताइक्वांडो ट्रेनी सेंटर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य स्कूलों के भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में जनपद बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी वर्ष के जनवरी माह में आयोजित होने वाले राज्य ओलम्पिक खेलों के लिए जिले की टीम भी चयनित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें