फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस मनाने की हो रही तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोषागार के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पेंशनर्स दिवस मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय के सामने 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस मनाया जाएगा। पेंशन पाने वालों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि 17 दिसंबर को हर साल पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी पेंशनर्स को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी जाती हैं और आपसी चर्चा के बाद उनके निस्तारण का रास्ता निकाला जाता है।
कोविड-19 महामारी को देखते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम कार्यक्रम के दौरान किये जाएंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जिले के सभी पेंशनर्स से अपील किया है कि कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखें जिससे आपसी विचार-विमर्श के बाद उनका निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें