फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जाम में फंसी जिला अस्पताल की एंबुलेंस, बदहाल सर्विस लेन बनी मुसीबत

Sun, 06 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर बने सर्विसलेन के कीचड़ व जलभराव के कारण लगे जाम में फंसे लो
विज्ञापन
बलरामपुर। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते तुलसीपुर रोड पर यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। आरओबी के पिलर की नींव के लिए सड़क की खोदाई किए जाने से वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम हो गई है। वहीं, बदहाल सर्विस लेन पर कीचड़ और जलभराव ने समस्या को और गंभीर कर दिया है। रविवार को जाम में जिला मेमोरियल अस्पताल से रेफर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। इससे मरीज के परिजनों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


सर्विस लेन पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से वाहनों के पहिए धंस रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। सर्विस लेन से वाहनों का आवागमन प्रभावित होने के कारण मुख्य मार्ग पर दबाव बढ़ रहा है। इससे थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने और रास्ता निकलने में परेशानी हो रही है।

राहगीर प्रमोद कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन सर्विस लेन को आवागमन के योग्य बनाया जाना चाहिए। राहुल चौरसिया ने बताया कि जाम अब रोज की समस्या बनता जा रहा है। पूनम के मुताबिक, कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन फिसलने का डर बना रहता है। ममता सिंह ने कहा कि एंबुलेंस का जाम में फंसना गंभीर समस्या है। प्रशासन को तत्काल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
विज्ञापन


करीब 292.21 करोड़ रुपये की लागत से 1.21 किलोमीटर लंबे दो लेन आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 35 पिलर बनाए जाने हैं। स्थानीय लोगों ने सर्विस लेन को दुरुस्त कराने के साथ ही जाम में एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहनों को तत्काल रास्ता दिलाने की मांग की है। प्रोजेक्ट मैनेजर इं. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों को लगाया गया है।

फोटो-21-बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर बने सर्विसलेन के कीचड़ व जलभराव के कारण लगे जाम में फंसे लो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें