फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानदेय भुगतान न होने पर जताई नाराजगी

Mon, 20 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पांच अस्पतालों में आउटसोर्सिंग से रखे गए 30 सुरक्षाकर्मियों को फरवरी से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। मानदेय भुगतान न होने से आक्रोशित सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला मेमोरियल अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी ललित वर्मा, मनोज, स्वामीनाथ व पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मार्च में सेवा प्रदाता की निविदा समाप्त होने के बाद तीन माह के लिए जून तक विस्तार किया गया था। तीन माह से लंबित मानदेय व 10 माह के कर्मचारी भविष्य निधि भुगतान नहीं हुआ है। बकाया मानदेय व ईपीएफ भुगतान की मांग की गई है।

ज्ञापन में सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि अप्रैल, मई व जून के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जुलाई भी 10 दिन में खत्म होने वाली है। ऐसे में सभी सुरक्षा गार्ड को परिवार की जीविका चलाने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बकाया मानदेय व ईपीएफ का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। ज्ञापन देते समय श्यामता प्रसाद यादव, अभिषेक मिश्र, प्रमोद, देवकांत वर्मा व अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें