फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नीट के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Mon, 20 Jul 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मुद्दे पर दिल्ली में हुए प्रदर्शन में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी हैं। इसलिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से परीक्षा से जुड़े विवादों और अनियमितताओं पर जवाब देने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि छात्रों और अभ्यर्थियों का विश्वास बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि किसी परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं तो उसकी पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। बताया कि सरकार को हर मुद्दे का जवाब देना होगा। वह पूरे सत्र में हर मुद्दे को उठाएंगे। स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें