बलरामपुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा करते हुए 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवाओं को वोटर बनाने तथा पार्टी से जोड़ने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि 15 जनवरी तक नए मतदाता बनाए जाने हैं। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को फार्म भराकर मतदाता बनवाएं।
मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर नए मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। इस अवसर पर पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक व पिंटू साहू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भाजपा नेताओं ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम करन मिश्रा, अजय सिंह पिंकू, महामंत्री रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, वंदना पासवान, डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, रमेश जायसवाल, संदीप उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह व अंशुमाली भारतवंशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।