फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग की तरफ से बुधवार को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। दो दिवसीय हड़ताल कर डिप्लोमा इंजीनियरों ने एक्सईएन सरयू नहर खंड चार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। आक्रोशित इंजीनियरों ने सरयू नहर खंड चार के एक्सईएन को तत्काल हटाने और मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता सरयू नहर परियोजना से की गई है।
विज्ञापन

संघ के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर राम संभार, मंडल उपमहासचिव अजय वर्मा, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष वीएन उपाध्याय व शाकिर हुसैन आदि ने कहा कि आंदोलन के पहले दिन सभी लोग लामबंद होकर सरयू नहर खंड चार के एक्सईएन को हटाने की मांग पर लामबंद हो गए हैं। यदि 23 जनवरी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया और एक्सईएन को नहीं हटाया गया तो संघ के बैनर तले डीएम कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धरने का संचालन इंजीनियर एसके मेहता ने किया। धरने को राम नरेश वर्मा, ऋषिराज, पीके सिंह, पंकज शर्मा, अंगद वर्मा, वीरेन्द्र पाल, धीरज नायक व ओपी सिंह आदि इंजीनियरों ने संबोधित कर आरपार की लड़ाई का एलान किया। धरने में नीरज शर्मा, शमी अहमद, पवन कुमार, संदीप, अनिल गौतम, अरविन्द कुमार, कृष्ण वर्मा व संतोष कुमार साहिनी सहित सभी विभागों के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें