फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रैक्टर हादसे में घायल दिनेश की मौत

विज्ञापन
-बलरामपुर के गुमड़ी गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय बृहस्पतिवार रात राजेंद्रगंज चौराहे के पास हुए ट्रैक्टर हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम गुमड़ी (तिवारीपुरवा) निवासी दिनेश कुमार वर्मा उर्फ भजनू (40) की इलाज के दौरान शनिवार सुबह बस्ती के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। विसर्जन से लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

दिनेश टेंट हाउस में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। पीछे पत्नी, बेटा रितेश (11) और बेटियां अंशी (9) व मांशी (5) हैं। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले ही दिनेश की मां की सड़क हादसे में मौत हो गई थीं, पिता का निधन पहले ही हो चुका है। अब दिनेश के निधन से बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
मृतक के छोटे भाई विकेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक अमरेश कुमार वर्मा, निवासी पटियाला ग्रिंट (सरहसवा) शराब के नशे में लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। मना करने के बावजूद उसने गति कम नहीं की और ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें