फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांव-गांव डिजिटल क्रांति, 50 पंचायत भवन बने सेवा केंद्र

Fri, 17 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जनपद में डिजिटल सेवाओं का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। पंचायत भवन अब डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं, जहां अब तक 58 हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है।
विज्ञापन



पंचायत भवनों पर तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र समेत कई आवश्यक सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए शहर नहीं जाना पड़ रहा, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। डिजिटल सुविधा को और मजबूत करने के लिए जनपद के 50 पंचायत भवनों पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए पंचायत सहायकों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कार्य तेज और पारदर्शी ढंग से हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि पंचायती राज विभाग ने सभी पंचायत भवनों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे ऑनलाइन सेवाएं देने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है और ग्रामीणों को निर्बाध डिजिटल सेवाएं मिल रही हैं। अभी अन्य पंचायत भवनों में भी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। पंचायत सहायकों को मानदेय के साथ ही प्रत्येक डिजिटल सेवा पर 5 रुपये का प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है, जिससे वे और अधिक सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें