फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा का डीआईजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों को मास्क देते डीआईजी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। डीआईजी देवीपाटन मंडल डॉ. राकेश सिंह ने 21 मई को भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीमा क्षेत्र पर बसे ग्रामीणों का भी हालचाल लिया। डीआईजी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर उनका जायजा लिया और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अफसरों व कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की डीआईजी ने नसीहत दी।
विज्ञापन

डीआईजी ने सबसे पहले कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र महराजगंज तराई व हरैया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉटस्पॉट एरिया में लोगों के सामान्य आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का पुलिस अफसरों व कर्मियों को निर्देश दिया।
हॉटस्पॉट में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने और लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की नसीहत दी। इसके बाद डीआईजी भारत नेपाल सीमा से सटे गांवों को भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, अनावश्यक रुप से घरों से बाहर न निकलने। नियमित साफ सफाई करने और मॉस्क व सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें