फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ व गंदगी से आवागमन में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कीचड़ व गंदगी से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तीन दिनों की बारिश के चलते कीचड़ व गंदगी से सड़कें बदहाल हो गई है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से समस्या निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सुखदेव प्रसाद वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, बीडीसी सदस्य ओम प्रकाश पांडेय, श्रवण कुमार तिवारी, कामता प्रसाद यादव, प्रधान सरोज वर्मा, बजरंगी तिवारी, शमशेर अली, चेतराम वर्मा व शत्रोहन लाला शुक्ला आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि तीन दिनों की भारी बारिश के चलते शिवपुरा रामनगर मनोहरापुर सड़क कीचड़ व गंदगी से पट गई है।
महराजगंज तराई रोड पर जुम्मनडीह गांव के पास सड़क तालाब में तब्दील हो गई है जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से लैबुडवा, फकीरडीह, फौजदारपुरवा, कमदी, मनोहरापुर, जोखवा, बरगदही, अकली, अकला व सरकहवा आदि गांव के लोगों को आवागमन करना पड़ता है। सड़क बदहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें