फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दीवान ने पहले भी की थी महिला आरक्षी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात में पुलिस की होली के दिन महिला आरक्षी के साथ हुई घटना की पटकथा पहले से ही तैयार थी। असल में जिन पांच पुलिसकर्मियों पर आरोप है, उनमें शामिल मुख्य आरक्षी ने पहले से ही योजना बना रखी थी। कोतवाली देहात में घटना की खासी चर्चा है।
विज्ञापन

एक महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि पीड़ित महिला आरक्षी से पहले भी दीवान ने छेड़खानी की थी। उस समय महिला आरक्षी ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की थी। जिस पर दीवान को काफी डांट पड़ी थी। विभाग की बदनामी न हो इससे उच्चाधिकारियों तक बात नहीं पहुंची। थाने में ही महिला आरक्षी को समझा दिया गया था। उसी बात से दीवान नाराज था और होली के दिन उसने अपनी खुन्नस निकाली। उसके साथ हुल्लड़ में शामिल चार अन्य पुलिस कर्मी भी दीवान का साथ देने लगे।
महिला आरक्षी के साथ ही इस बार जरूरत से ज्यादा अभद्रता की गई। विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस बार भी महिला आरक्षी ने अपने अधिकारियों को ही पहले पूरी बात बताई, लेकिन जब कार्रवाई में शिथिलता होने और आरोपियों की ओर से दबाव बनाया जाने लगा तो शिकायत महिला आयोग तक पहुंची। जांच के लिए कमेटी तो बनी है लेकिन टीम देरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें