फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कार्तिक के सोमवार को देवीपाटन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 02 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के श​क्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। कार्तिक माह के सोमवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर मां पाटेश्वरी के जयकारों से गूंजता रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन-पूजन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष तिथि होने के कारण मंदिर परिसर के साथ ही आसपास की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य पुजारी विशिष्ट नाथ योगी और रामनाथ योगी ने बताया कि कार्तिक माह में देवी उपासना का विशेष महत्व है। इस दौरान मां पाटेश्वरी के दर्शन और पूजन के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

कानपुर से रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं श्रद्धालु सुमन लता ने बताया कि उन्हें पहली बार देवीपाटन मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला। मां के दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। स्थानीय श्रद्धालु शिवकुमार यादव ने बताया कि कार्तिक माह में मंदिर आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहता है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगे बाजार में भी खूब रौनक रही। पूजा सामग्री, सिंदूर, चुनरी, मां की तस्वीरों, मिट्टी के दीयों और पारंपरिक प्रसाद की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बच्चों के खिलौनों की दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बनी रही।

मंदिर की व्यवस्था देख रहे अरुण गुप्ता ने बताया कि कार्तिक माह और विशेष तिथियों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। दर्शनार्थियों को बिना किसी असुविधा के मां के दर्शन कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें