फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.67 करोड़ से बीडीसी क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय शिवपुरा स्थित सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक कराई गई। बैठक में एक करोड़ 66 लाख 53 हजार 916 रुपये से बीडीसी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित कराए गए। बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए बैठक में मसौदा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख हरैया सतघरवा ऊषा देवी यादव ने कहा कि सभी बीडीसी सदस्यों को समान रूप से विकास कार्य के लिए क्षेत्र पंचायतों से धनराशि का आवंटन किया गया है। बैठक में 15 बिंदुओं पर विचार किया गया। बैठक में कुल 50 प्रस्ताव आए।
बैठक का संचालन करते हुए बीडीओ सागर सिंह ने कहा कि पंचम राज्य वित्त से क्षेत्र पंचायतों का विकास कराने के लिए 37 लाख 14 हजार 982 रुपये निर्धारित किए गए हैं। 15वां वित्त से 64 लाख 76 हजार 736 रुपये और अन्य कार्य के लिए 64 लाख 62 हजार 198 रुपये बजट का प्रावधान किया गया है जिसे चालू वित्त वर्ष में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में आंगनबाड़ी, कृषि से संबंधित योजनाएं, पशुपालन विभाग की योजनाओं, प्राथमिक शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, चतुर्थ राज्य व 15वां वित्त योजना पर विचार किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना और कोविड-19 की रोकथाम पर भी चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार यादव, सीडीपीओ प्रियंका दूबे, अधीक्षक सीएचसी शिवपुरा डॉ. अरविंद कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि बी. प्रसाद, सहकारिता विनोद कुमार यादव, एडीएम पंचायत विनतीराम व विजय पटेल सहित सभी बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें