फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चारों विधानसभा क्षेत्रों में 5.13 करोड़ से विकास को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
बलरामपुर के नौबस्ता गांव में टूटी सड़क ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में अब विकास की रफ्तार तेज होगी। पूर्वांचल विकास निधि के तहत चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5.13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस धनराशि से गांवों में सड़क, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे हैं। सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और गैसड़ी विधायक राकेश यादव से विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। इन प्रस्तावों के आधार पर क्षेत्रवार प्राथमिकताएं तय कर कार्य शुरू होंगे। इस निधि का उपयोग मुख्य रूप से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए होगा। इसमें टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों का निर्माण, पेयजल पाइप लाइन की व्यवस्था, हैंडपंपों की मरम्मत और गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बजट से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। तुलसीपुर क्षेत्र के निवासी रामअवध यादव ने कहा कि बरसात में सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। अगर सड़कें दुरुस्त हो जाएं तो सबसे बड़ी दिक्कत दूर होगी। वहीं, गैसड़ी की सुमित्रा देवी ने कहा कि कई बार पानी की समस्या से मीलों दूर जाना पड़ता है। अगर पाइपलाइन से पेयजल उपलब्ध हो जाए तो गांव की महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रस्ताव क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर भेजे जाएंगे। जल्द ही विकास कार्यों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। निधि का उपयोग पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें