फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जेवर लूटने वाली एक महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भीख मांगने के बहाने घर में घुसकर लूट करने वाली आरोपी महिला पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के बाली घाट निवासी चंचला मंडल को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक जोड़ी चांदी की पायल व करधन बरामद की है।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम जमुनहवा गौर निवासी कलावती ने आठ सितंबर को तहरीर दी थी। बताया कि वह रिश्तेदारी में जुवाथान गई थीं। उनकी बेटी घर में मौजूद थी। आरोप था कि दोपहर करीब एक बजे दो महिलाएं भीख मांगने घर आईं। पहले एक महिला ने बेटी को बातों में उलझा दिया। दूसरी महिला घर में घुस गई। दोनों महिलाओं ने चाकू के बल पर बेटी को धमकाकर घर से चांदी की पायल, करधन, सोने के कान के झाले, टीका, नथुनी व मंगलसूत्र चोरी लेकर भाग गईं।
थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह ने केस दर्ज करके महिलाओं की तलाश शुरू की थी। आरोपी एक महिला को मंगलवार शाम करीब छह बजे महदेइया चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें