फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास व सेवा भाजपा सरकार का मूलमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनने के बाद रविवार को पहली बार जिले में पहुंचे धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की नब्ज टटोली। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने का मूलमंत्र भी दिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय अटल भवन में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू आदि ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश का विकास व जनता की सेवा ही भाजपा सरकार का मूलमंत्र रहा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने तथा जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता की सेवा से ही हम लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारी सफलता हासिल करेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, अजय सिंह पिंकू, अनूप चंद्र गुप्ता, डीपी सिंह, संदीप उपाध्याय, गोविंद सोनकर सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक से पहले प्रदेश महामंत्री संगठन ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास एवं स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें