फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-डायस पर अपलोड होगा 2.32 लाख नौनिहालों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र सरकार का यू-डायस स्कूल पोर्टल गतिविधियों पर बारीकी से निगरानी करेगा। यू-डायस पोर्टल पर जिले के 2.32 लाख नौनिहालों का ब्योरा अपलोड किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार स्कूलों में संचालन होने वाली सभी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेगी।
विज्ञापन

जिले के 1897 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को 15 जुलाई तक हर हाल में विद्यार्थियों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड कराने की चुनौती है।
डीसी सामुदायिक शिक्षा निरंकार पांडेय ने बताया कि शिक्षा सत्र 2020-21 में केंद्र सरकार की तरफ से डेवलप किए गए यू-डायस पोर्टल पर जिले के 1897 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के 2,31,746 विद्यार्थियों का समस्त ब्योरा अपलोड कराया जा रहा है। यू-डायस के अंतर्गत विद्यालयों से डाटा कैप्चर फॉर्मेट संकलित किए जाने संबंधी प्रशिक्षण के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार की तरफ से 38वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 16 व 17 जनवरी 2020 को लखनऊ में कराया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल होने वालों की तरफ से ईएमआईएस के माध्यम से शिक्षा सत्र 2019-20 में प्रस्तुत यू-डायस के आंकड़ों की जनपदवार रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट को ध्यान में रखकर शिक्षा सत्र 2019-20 के शुद्ध व विसंगति रहित आंकड़े संकलित किए जाएंगे। इस नई तकनीक से निशुल्क ड्रेस, पाठ्य-पुस्तकों व जूतों-मोजों के वितरण, एमडीएम संचालन, स्कूलों को डेवलप करने का ग्रांट और स्टाफ की तैनाती में खेल होने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के एमआईएस इंचार्ज संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सात जुलाई तक 1897 की तुलना में 1870 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड कराया जा चुका है। जिले में अब तक 27 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जाना बाकी है। प्राथमिक स्कूलों में 1,85,749 और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 45,937 विद्यार्थियों को डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड होगा।
324 स्कूलों का हुआ संवीलियन
एक ही परिसर में संचालित 324 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का संवीलियन हुआ है। इससे पहले जिले में कुल 2221 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का संचालन हो रहा था जिसमें 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल थे। अब 2221 की तुलना में 1897 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का संचालन हो रहा है। इसी के चलते जिले में 324 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की संख्या घट गई है।
मानव संपदा पोर्टल से पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों और केजीबीवी में सरकार की तरफ से डेवलप किए गए मानव संपदा पोर्टल से शिक्षकों व स्टाफ के तैनाती में फर्जीवाड़ा पकड़ा जा रहा है। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों व स्टाफ का ब्योरा अपलोड होने के बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक और केजीबीवी में फर्जी डिग्रियों के सहारे नौकरी हथियाने वालों को पकड़ा जा रहा है। इसी तरह सरकार ने यू-डायस पोर्टल से भी विद्यार्थियों की संख्या में फर्जीवाड़ा करके योजनाओं का बंदरबांट करने वालों पर शिकंजा कसा है।
चार शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ से जवाब तलब
केंद्र सरकार के यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कराने में हीलाहवाली बरतने वाले चार शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ से जवाब तलब किया गया है। श्रीदत्तगंज, शिवपुरा, तुलसीपुर व गैसड़ी शिक्षा क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड न होने पर कार्रवाई शुरू की गई है। सभी बीईओ को 15 जुलाई से पहले हर हाल में यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. रामचंद्र, बीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें