फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में चालक सहित चार स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में अधीक्षक का चालक और तीन स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 98 और एक्टिव केस की संख्या 34 है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में सीएचसी के अधीक्षक का ड्राइवर पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त एक आयुष्मान मित्र व दो अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी सीएचसी के पैथालॉजी के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकी है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि मंगलवार को चार पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 98 हो गई है। इनमें से 60 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के दो कोरोना मरीज केजीएमयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल 1 हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने पर दोनों मरीजों को घर भेज दिया गया है। स्वस्थ होने वाले मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें