फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिमनल मॉनीटर्स टीमें अपराधियों का जुटाएंगी ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्रिमनल मॉनीटर्स टीमें अब अपराधियों का ब्योरा खंगाल कर जुटाएंगी। निर्धारित प्रपत्र पर ब्योरा भरकर उपलब्ध कराना होगा। कार्य के दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर डिटेल जुटाएंगे। सदर तहसील के तीन थानों में 17 क्रिमनल मॉनीटर्स टीमों का गठन किया गया है। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर सीओ सिटी आरआर सिंह ने क्रिमनल मॉनीटर्स टीम के सदस्यों को कार्रवाई व ब्योरा तैयार करने में जानकारी देकर उन्हें ब्रीफ किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली के पांच चौकी व तीन हल्कों में आठ, देहात कोतवाली में पांच और गौरा चौराहा में चार क्रिमनल मॉनीटर्स टीमें गठित की गई हैं। सदर तहसील के इन सभी थानों में गठित क्रिमनल मॉनीटर्स टीम के दो-दो सदस्यों को बाइक पर हूटर लगाकर अपराधियों के घर भेजा जाएगा।
मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए अपराधियों के परिवार व आसपास के लोगों के माध्यम से उनका पूरा ब्योरा इन निर्धारित प्रपत्र पर तैयार करेंगे। बीट कंट्रोल के माध्यम से ब्योरा सीओ सिटी कार्यालय आएगा और सीओ सिटी कार्यालय से एसपी आफिस को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी संबंध में उन्होंने सभी क्रिमनल मॉनीटर्स टीम के सदस्यों को ड्यूटी के बारे में ब्रीफ किया। टीम के सदस्यों को पूरी निष्ठा व मनोयोग के साथ अपराधियों की निगरानी करने, फोटो व उससे संबंधित अन्य विवरण को निर्धारित समय में भरकर व्हाट्सएप के माध्यम से बीट कंट्रोल को उपलब्ध कराना होगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली रामाश्रय राय, चौकी प्रभारी पूरब टोला दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें