फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 किलोग्राम घटिया खाद्य पदार्थ नष्ट कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर चार दुकानों से 21 किलोग्राम घटिया खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट कराया है। कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी योगेश कुमार द्विवेदी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने नेतृत्व में मंगलवार को सात दुकानों से खराब खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। दीपावली पर मिलावटी व अधोमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें अनिल कुमार कटरहा से पीसी हल्दी, मोहम्मद शफीक की दुकान से खोया, ओमप्रकाश की दुकान से पेड़ा व बदरुद्दीन की दुकान से काजू सहित 21 किलोग्राम खोया, बर्फी व हल्दी खराब पाए जाने पर नष्ट कराया गया।
इन सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कारोबारियों को प्रिंटेड पेपर में खाद्य पदार्थ न देने का निर्देश दिया गया और साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, वागीश मणि त्रिपाठी, कमला रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें