फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध होने पर भी अवध विश्वविद्यालय से मिले थे प्रमाणपत्र

Fri, 28 Feb 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के महाविद्यालयों का मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्धता को लेकर विद्यार्थियों की ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थी दो विश्वविद्यालयों से परीक्षा को लेकर भविष्य में होने वाली संकट को लेकर चिंतित है। वहीं मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दावा किया है कि किसी भी विद्यार्थी का अहित नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले के महाविद्यालय इस समय सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध है। इन महाविद्यालयों में विषम सेमेस्टर की परीक्षा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से हो चुकी है। अब सम सेमेस्टर की परीक्षा मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय से कराने की तैयारी चल रही है। ऐसे में विद्यार्थी भविष्य में दो-दो विश्वविद्यालयों का प्रमाणपत्र जारी होने की समस्या बता रहे है। विद्यार्थी नेहा शाह, राकेश कुमार, सुनील वर्मा व कमलेश आदि का कहना है कि हम लोगों का पंजीकरण फार्म व परीक्षा फार्म सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में भरा गया है।
अब सेमेस्टर परीक्षा का अंकपत्र व प्रमाणपत्र मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से जारी होगा। ऐसे में यदि भविष्य में कोई समस्या होती है, तो उसे ठीक कराने के लिए हम लोगों को दो-दो विश्वविद्यालयों का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुरातन छात्र प्रबुद्धमणि त्रिपाठी, प्रियांशू मिश्र, शिव कुमार, शिव नंदन व रोहित आदि ने बताया कि वर्ष 2014 में जिले के महाविद्यालयों को अवध विश्वविद्यालय से हटाकर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध किया गया था, लेकिन हम लोगों ने पंजीकरण फार्म व परीक्षा अवध विश्वविद्यालय से भरा था। ऐसे हम सभी के अंकपत्र, प्रमाणपत्र व डिग्री अवध विश्वविद्यालय से ही जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें