बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में विरोध जताते शिक्षक।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षकों ने एमपीपी इंटर कॉलेज में प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार को कॉलेज में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री व शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के जिला प्रतिनिधि अशोक कुमार पांडेय ने धरने का संचालन किया।
जिला मंत्री ने कहा कि शिक्षकों व कर्मचारियों के समय-समय पर अनुमन्य भत्तों को समाप्त कर दिया गया है। ऐसी कार्रवाई को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने भारी आक्रोश व्याप्त है। सभी शिक्षक व कर्मचारी इस आदेश की घोर भर्तसना व निंदा करते हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न प्रकार के दंडात्मक आदेशों एवं 9 मार्च 2019 को वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा शर्तें, वेतनमान के संबद्ध में दिए गए आश्वासन, पुरानी पेंशन की बहाली, निशुल्क चिकित्सा, अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों केे नियमतीकरण आदि न होने से भारी आक्रोश है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य परिषद की एक बैठक की गई और आगे की रणनीति तैयार की गई। बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षक संघ के अगुवा ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ में एक सितंबर को बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने की।