तुलसीपुर। शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम की रेल कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए तुलसीपुर से माता वैष्णो देवी धाम कटरा तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग की गई है। भाजपा मंडल तुलसीपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में नगरवासियों ने स्टेशन अधीक्षक डीके राव के माध्यम से रेल मंत्री और डीआरएम लखनऊ को ज्ञापन भेजा। इसमें ट्रेन का नाम मां पाटेश्वरी एक्सप्रेस रखकर अमृत भारत स्लीपर ट्रेन के रूप में चलाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में सुशासन एक्सप्रेस का विस्तार तुलसीपुर तक और गोरखपुर-बढ़नी ट्रेन का गोंडा तक संचालन करने की मांग भी की गई।
वहीं, डीआरएम को दिए ज्ञापन में नई बाजार गुरुद्वारा मार्ग पर पक्का पुल और सड़क बनवाने की मांग उठाई गई। इस दौरान शिवकुमार वाल्मीकि, विजय प्रताप सोनी, शकील राईनी, अशोक सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद