फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फर्जी कॉलेजों की मान्यता रद्द करने और परीक्षा का समय बढ़ाने की मांग

Tue, 03 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि सात कार्य दिवस के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला संयोजक रोहन तिवारी ने कहा कि गोंडा, बलरामपुर और बहराइच के कई संबद्ध महाविद्यालयों में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है और न ही शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। ऐसे महाविद्यालयों की जांच कर उनकी मान्यता रद्द की जानी चाहिए।

तहसील संयोजक विशाल पटेल ने कहा कि सत्र 2025-26 के एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली है। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मानसी शर्मा ने विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाओं की अवधि दो घंटे से बढ़ाकर ढाई घंटे करने की मांग उठाई। वहीं, उतरौला तहसील संयोजक अभिषेक कुमार ने संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति आवेदन जमा करने के नाम पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान नगर मंत्री सतीश, सह मंत्री आनंद, अभिषेक, पंकज और अंबुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें