फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

Sun, 23 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर में हो रही भीषण बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने एसडीएम अभय सिंह को मांगपत्र सौंपा। इसके अलावा नगर विकास व ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में लोकल फाॅल्ट के नाम पर भीषण बिजली कटौती की जा रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिज़ली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। इससे पेयजलापूर्ति के लिए लगाए गए मोटर भी नहीं चल पा रहे हैं। बिजली की आवाजाही से मोटर भी खराब हो जाते हैं। मांगपत्र सौंपते समय अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज, नावेद खान व मुशाहिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें