फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चांदी के राम दरबार की बढ़ी मांग, सजने लगा शहर

Sat, 20 Jan 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही पूरा शहर राममय होता दिखने लगा है। सराफा की दुकानों पर चांदी के बने राम दरबार की मांग बढ़ गई है। शहर को राम नामी व भगवा झंडे के साथ बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाने का कार्य भी जोर पकड़ने लगा है। झंडों की एडवांस बुकिंग के लिए दुकानों पर राम भक्तों की भीड़ भी जुटी है।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर सहित तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, उतरौला, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार व पेहर बाजार आदि स्थानों पर पूजित अक्षत कलश यात्रा निकालकर लोगों को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही मंदिरों के साथ-साथ स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में भी साफ सफाई का काम तेज हो गया है।
चौक बाजार स्थित अर्जुन ज्वैलर्स के मालिक राजा गुप्ता का कहना है कि राम दरबार वाली चांदी की मूर्तियों व सिक्कों की मांग दीपावली से भी ज्यादा है। प्रतिदिन 4 से 5 लोग मूर्तियां व सिक्का लेने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग चांदी के दीपक की भी डिमांड कर रहे हैं। कारोबार में बिल्कुल दीपावली जैसा माहौल प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


बाजार में श्रीराम तथा भगवा झंडे की डिमांड भी काफी बढ़ गया है। धार्मिक संगठन के अलावा आम लोग भी झंडा खरीदने को आतुर दिख रहे हैं। पूरा बाजार राम नाम के झंडे से पट गया है। दुकानदार राजू, विवेक व सुनील आदि का कहना है कि वर्षों बाद बाजार में तेजी का ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है।

-मंदिरों व शैक्षिक संस्थानों में साफ-सफाई को लेकर लोग आतुर दिख रहे हैं। छोटे-बड़े मंदिरों के साथ ही स्कूलों व सरकारी कार्यालयों को भी 22 जनवरी से पहले साफ सुथरा बनाने की होड़ लगी है। सदर विधायक पल्टूराम ने श्रीदत्तगंज के सोमनाथ मंदिर में झाडू लगाई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में साफ सफाई की। गायत्री परिवार पचपेड़वा की तरफ से शिव मंदिर व समय माता मंदिर में भी सफाई अभियान चला। दूसरी तरफ बीईओ अशोक कुमार पाठक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय परिसर की साफ सफाई का अभियान चलाया। एमएलके महाविद्यालय परिसर में भी एनसीसी तथा एनएसएस की तरफ से साफ सफाई के लिए झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें