फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गैड़ास बुजुर्ग से अयोध्या तक रोडवेज बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग। ब्लॉक मुख्यालय होकर अयोध्या धाम तक रोडवेज बसों का संचालन न होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन निजी वाहनों के सहारे अयोध्या धाम जाते हैं। कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। अब स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री व परिवहन निगम के अधिकारियों को भेजकर इस रूट पर बस चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी राजेंद्र कुमार, कमलेश, राजकुमार, मनोज, सुनील, सुरेश व कृष्ण मुरारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। बताया कि कई बार मांग के बावजूद भी ब्लॉक मुख्यालय गैड़ास बुजुर्ग होकर श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम तक रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के 42 ग्राम पंचायतों के श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने के लिए सिर्फ निजी वाहनों का सहारा रहता है। श्रद्धालुओं को निजी वाहनों पर अधिक किराया देना पड़ता है।

उच्चाधिकारियों को भेजा गया पत्र

लोगों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक मुख्यालय से होकर अयोध्या धाम के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें