फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रानी मसूर की मांग अधिक, मिले बीज तो बढ़े कारोबार

Fri, 27 Feb 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अमर उजाला की तरफ से शुक्रवार को भगवतीगंज औद्योगिक क्षेत्र में प्रीतम बाबू सिंधी के प्रतिष्ठान पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने खुलकर अपनी बात रखी और एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल दाल के कारोबार में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

व्यापारी की चिंता साफ दिखी कि बाजार में मांग रानी (छोटे दाने वाली) मसूर की है। जबकि किसानों को कृषि विभाग मलका (बड़े दाने वाली) मसूर का बीज मुहैय्या करा रहा है। इससे कारोबार प्रभावित तो होता ही है किसानों की आय पर भी असर पड़ता है। बात की शुरुआत दाल कारोबारी गंगा शर्मा ने की। स्पष्ट किया कि रानी मसूर की मांग बंगाल तक है और आपूर्ति भी की जाती है। लेकिन इसका उत्पादन जिले में पर्याप्त नहीं हो पा रहा है। इससे प्रदेश के अन्य जिलों से मंगाना पड़ता है।
कारण पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की ओर बाजार में लाई जाने वाली मलका मसूर की खरीद तो की जाती है लेकिन वह बाहर नहीं भेजी जाती है। बताया कि मलका मसूर बाजार में 40 रुपये किलो ही बिकती है, जबकि रानी मसूर 60 से 80 रुपये तक बिकती है। इससे किसानों को मुनाफा भी कम मिलता है। इस समस्या को दूर करने की बात रखी। कहा कि इससे एक लाख किसानों के साथ सभी व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह उद्यमी अशोक कुमार ने कहा कि हम लोग व्यापार करते हैं, लेकिन शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहे हैं। मांग की कि व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस देने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उद्यमी प्रीतम सिंधी ने कहा कि यह औद्योगिक क्षेत्र ग्राम पंचायत में आता है। यहां न तो नियमित सफाई होती है और न ही जलनिकासी के लिए कोई व्यवस्था है। इस पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि सप्ताह में दो बार नगर पालिका की तरफ से यहां सफाई कराई जाएगी।
औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर
उद्यमी पंकज सिंधी ने कहा कि यहां बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। इसके चलते रात होते ही अंधेरा छा जाता है। सुशील गोयल ने कहा कि नाला न होने से बरसात के समय जलभराव की समस्या हो जाती है। शशांक केसरवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार से एमओयू करके करीब 31 करोड़ से श्री बाबा श्याम जी उद्योग राइस मिल की स्थापना की गई है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए सड़क काफी जर्जर है। इस मौके पर उद्यमी पवन अग्रवाल, घनश्याम मौर्या, ऋषभ अग्रवाल, अमित सिंधी व जनक लाल आदि ने भी अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, सभासद संजय मिश्रा, शिवम, मनीष अग्रवाल श्याम सुंदर केसरवानी आदि मौजूद रहे।
एनओसी मिलने पर होगा औद्योगिक पार्क का निर्माण
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि औद्योगिक पार्क के लिए जमीन चिह्नित है। ग्राम पंचायत से एनओसी मिलने के बाद उपवन योजना से पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे उद्यमियों को माॅर्निंगवॉक व अन्य आयोजन के लिए सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि भगवतीगंज में गोशाला व संस्कृति विद्यालय का भी सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें