फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन सीएचसी में सुविधाओं की होगी पड़ताल, मिलेगा अवार्ड

विज्ञापन
रेहरा बाजार में ​​स्थित सीएचसी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल की जाएगी। वर्ष 2025-26 के तहत कायाकल्प योजना में अस्पतालों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं व स्वच्छता की कसौटी में खरा उतरने पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कायाकल्प योजना के मूल्यांकन के लिए टीम नामित की गई है।
विज्ञापन

कायाकल्प टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं व स्वच्छता व्यवस्था का बाह्य मूल्यांकन करेगी। इसमें ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, सोनोग्राफी कक्ष, प्रसव कक्ष, शिशुवार्ड, विभिन्न वार्ड व शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान सीएचसी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, साफ-सफाई, अस्पताल प्रबंधन सहित अन्य बिंदुओं पर निर्धारित अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम अस्पतालों का निरीक्षण करेगी।
तीन सदस्यीय टीम करेगी मूल्यांकन
सीएचसी के बाह्य मूल्यांकन के लिए तीन-तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। छह मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में डॉ. राम समुझ चौधरी, डॉ. अरविंद सिंह व शिशिर कुमार मूल्यांकन करेंगे। सात मार्च को उतरौला में डॉ. रामायण यादव, चंद्रशेखर व शिविर और 10 मार्च को सीएचसी श्रीदत्तगंज में डॉ. रवि वर्मा, डॉ. अरविंद सिंह व डॉ. एसपी तिवारी मूल्यांकन करने आएंगे।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा 15 लाख का पुरस्कार
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि कायाकल्प मूल्यांकन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये मिलते हैं। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 10 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा मूल्यांकन में 70 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने पर तीन लाख रुपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें