फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिानों ने राजकीय खाद, बीज गोदाम पर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार ब्लॉक के सरायखास में बंद पड़े राजकीय खाद व बीज गोदाम पर गुरुवार को किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसान राम अभिलाश वर्मा, लालमनि, उमेश कुमार, जोखूराम, जगदीश, आत्मराम आदि ने कहा कि न्याय पंचायत स्तरीय राजकीय कृषि गोदाम काफी दिन से बंद पड़ा है। भवन जर्जर भी हो गया है।
विज्ञापन

गोदाम का संचालन न होने से क्षेत्र के करीब चार हजार किसानों को खाद व बीज नहीं मिल पाते हैं। किसानों को ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है।
इन लोगों ने उप कृषि निदेशक से बंद पड़े गोदाम का संचालन शुरू कराने की मांग की है। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली है। जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें