फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते लोग।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। सनातन जागृति मंच तुलसीपुर ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार तुलसीपुर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नई बाजार चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सनातन जागृति मंच के सदस्यों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को सुरक्षा और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। हिंदू संगठनों और समाज के सभी वर्गों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की। मंच के दिलीप गुप्त ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। प्रदर्शन में शिवम पांडेय, मीना किन्नर, अमित मित्तल, रजत सोनी, प्रदीप गुप्त, विवेक सभासद, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें