फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में रश्मि सिंह ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
बलरामपुर में र​श्मि को प्रमाण पत्र देते हाॅकी संघ के उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। हॉकी एसोसिएशन बलरामपुर की सचिव रश्मि सिंह ने दिल्ली में आयोजित खेलो मास्टर्स गेम 2025 की हॉकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। बेहतरीन प्रदर्शन से नेशनल प्रतियोगिता में पहली बार यूपी की हॉकी टीम को चैंपियन का खिताब हासिल हुआ।
विज्ञापन

खेलो मास्टर्स गेम 2025 की नेशनल हाॅकी प्रतियोगिता दिल्ली में बीते 11 से 13 अप्रैल तक चली। इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक उम्र के नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हुए थे। बलरामपुर की रश्मि सिंह को यूपी टीम के लिए चुना गया था। दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब और दिल्ली की टीमों ने हिस्सा लिया था।
उत्तर प्रदेश पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं और प्रतियोगिता की चैंपियन बनीं। शुक्रवार को गोल्ड मेडल लेकर बलरामपुर पहुंचीं। शनिवार को हॉकी खिलाड़ी रश्मि सिंह का सम्मान हुआ। हॉकी एसोसिएशन बलरामपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने प्रमाणपत्र और गोल्ड मेडल देकर रश्मि सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. स्मिता सिंह रहीं। उन्होंने रश्मि को बधाई दी और कहा कि यह बलरामपुर के खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें