फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 ग्राम पंचायत सचिवों के भत्तों में कटौती का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चार ब्लॉकों के 24 लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों के भत्ते व अन्य मदों के भुगतान की कटौती करने का फरमान डीएम कृष्णा करुणेश ने जारी किया है। इससे अब ग्राम पंचायत सचिवों को मूल वेतन से ही गुजारा करना पड़ेगा। लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों को मूल वेतन देने के लिए की डीपीआरओ नरेश चंद्र ने डीएम को संस्तुति पत्र दिया है। प्रिया सॉफ्ट वेबसाइट पर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की मासिक व डेबुक बंद न करने पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की मासिक व डेबुक बंद न करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। डीएम ने लापरवाह ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन भत्तों व अन्य मदों में कटौती करने का निर्देश दिया।
डीएम के निर्देश पर चार ब्लॉकों के 24 ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रिया सॉफ्ट फीडिंग में गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार सिंह, रजत कुमार, जोगिंदर कुमार, हनोमान प्रसाद, गिरजा शंकर, विनय कुमार शुक्ला, महेंद्र यादव, विश्वजीत, प्रमोद कुमार गुप्ता, साहेबराम, संदीप कुमार शिल्पकार व सुजीत पाल पर लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

वहीं, रेहरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत सचिव अश्वनी प्रताप वर्मा, संजय मिश्र, सुरेश मौर्य, ओमप्रकाश दूबे व मो. अशफाक उल्ला अंसारी, पचपेड़वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सचिव सुनीता भारती, सुरेश, देवेंद्र चौधरी, उदयराज व महेंद्र कुुमार और तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सचिव बृजेश अंबानी व राम सुरेश ने घोर लापरवाही बरती है।
घोर लापरवाही बरतने पर इन चारों ब्लॉकों के 24 ग्राम पंचायत सचिवों को डीएम ने वेतन के भत्तों व अन्य मदों में कटौती करके मूल वेतन देने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश का अनुपालन करते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें