फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रामपुर रेंज में मिली मृत मादा तेंदुआ

Sun, 22 Oct 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के रामपुर रेंज के जंगल में मृत मिला तेंदुआ।
विज्ञापन
गैंसड़ी (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के रामपुर रेंज स्थित ग्राम विशनपुर खुर्द में रविवार सुबह एक मृत मादा तेंदुआ मिली। वन विभाग की टीम मादा तेंदुए के शव को रेंज कार्यालय लाई, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि मादा तेंदुआ का शव मिलने की सूचना पर प्रशिक्षु डीएफओ शिव शंकर, एसडीओ तुलसीपुर मनोज कुमार तथा रामपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी प्रभात वर्मा मौके पर पहुंच गए थे। मुख्य पशु चिकित्सा शोभाराम तथा डॉ. शमदर्शी सरोज की टीम ने मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। मादा तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। प्रथम दृष्टया तेंदुए से लड़ाई के दौरान मादा तेंदुए की मौत होने की आशंका है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें