फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में बाग के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला है। सादुल्लाहनगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव ने बताया कि देवरिया आदम गांव में मंगलवार सुबह बाग के पेड़ पर ताहिर (30) का शव लटका मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ताहिर की पत्नी किताबुन्निशा ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। गांव के लोगों ने सुबह ताहिर का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि ताहिर आर्थिक तंगी व बीमारी से जूझ रहा था। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें