फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार बेटियों को किया जागरुक

विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में कवच अभियान में शानदार प्रदर्शन करने वाली सदस्य को सम्मानित करते अपर ? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जुलाई माह में कवच अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। जिले के 195 स्कूलों की 21,114 बेटियों को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को कवच अभियान में शामिल लोगों को सम्मानित करते हुए कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर एसडीएम ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक पुलिस व जिला प्रोबेशन विभाग के तरफ से जिलेभर में कवच अभियान संचालित करके बेटियों को कानून संबंधी जानकारी दी गई। सीओ सिटी कर्मवीर सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीआईओएस महेंद्र कुमार कनौजिया, बीएसए हरिहर प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र आदि ने अभियान में शामिल लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
थाना रेहरा बाजार के एसआई उमेश बाजपेई, रामानंद मौर्य, सत्यप्रकाश यादव, चंद्रकला गौतम, प्रदीप द्विवेदी, रागिनी मिश्रा, दीपिका तिवारी, राधिका मिश्रा, ममता द्विवेदी, नेहा श्रीवास्तव, प्राची, शकुंतला, उमेश पांडेय, कांति देवी, रेशु पांडेय, नीलम सिंह, मंजरी त्रिवेदी सहित 25 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें