फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: युवक का शव मिला, कुचला हुआ था सिर

Sun, 29 Oct 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गौरा-बिस्कोहर राजमार्ग पर शनिवार की रात एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक के सिर पर गंभीर रूप से चोट का निशान है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तेज नारायण गुप्ता के अनुसार, रात करीब ढाई बजे घोपलापुर निवासी उदय प्रताप सिंह ने सूचना दी कि गौरा-बिस्कोहर मार्ग पर एक युवक का शव मिला है। युवक का चेहरा पूरी तरह से कुचल दिया गया था। पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने सफेद शर्ट और मटमैला रंग का हाफ बरमूडा पहन रखा है। मृतक युवक की उम्र करीब 45 वर्ष है।
अज्ञात महिला का शव बरामद

गैसड़ी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डालपुर बकौली तिराहा के भाभंर पहाड़ी नाला के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह कई दिनों से क्षेत्र में घूम रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें