फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनुपस्थित मिले 30 स्वास्थ्यकर्मी, रोका वेतन

Sun, 29 Oct 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयुष्मान भव: मेला तथा 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मेले में 5962 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। इस दौरान सीएचसी उतरौला व पीएचसी जोकहिया में निरीक्षण के दौरान 30 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इन कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
अवकाश के दिन ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार ने सीएचसी व पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य मेला आयोजित करने का निर्देश दिया है। रविवार को जिले के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सीएचसी उतरौला व पीएचसी जोकहिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान 30 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने हिदायत दी है कि स्वास्थ्य मेले के प्रति उदासीनता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शासन की मंशा के अनुरूप सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मेले में मौजूद रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएं। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भव: एवं मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 5962 मरीजों के सेहत की जांच कर उनका उपचार किया गया है।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एक से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की।
उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक इकाई समय से डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान का माइक्रोप्लान बनाकर जिला मुख्यालय भेज दें। इस दौरान डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रप्रकाश व पीएचसी जोकहिया के अधीक्षक डॉ. जावेद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें