बलरामपुर। नगर के मोहल्ला सिविल लाइन में रेलवे ट्रैक के पास रविवार रात करीब 10 बजे संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान नगर के मोहल्ला गोविंदबाग निवासी रानू (21) के रूप में हुई।
मोहल्ला गोविंदबाग निवासी फतेह बहादुर ने बताया कि छोटा भाई रानू एक टेंट की दुकान में कार्य करता था। वह रविवार सुबह टेंट की दुकान पर गया। थोड़ी देर बाद घर पर सब्जी देने आया और फिर काम पर चला गया। वह जब शाम को घर वापस नहीं आया, तो उसके नंबर पर फोन किया तो मोबाइल स्विचऑफ मिला। पूरी रात घर नहीं आया तो सुबह तलाश शुरू की गई। मोहल्ला सिविल लाइन में स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे भाई रक्षाराम को रानू की चप्पल मिलीं। वहां लोगों ने बताया कि रविवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)