तुलसीपुर (बलरामपुर)। जरवा कोतवाली क्षेत्र के टंडवा गांव में 35 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटकता हुआ संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरवा कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम इटवा निवासी सुरेश की पत्नी प्रमिला (30) का शव शनिवार को घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतका अपने तीन बच्चों के साथ गांव पर रहती थी। मृतका के ससुर वीर बहादुर की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीर बहादुर ने बताया कि उसका लड़का मुंबई चला गया था। बहू परेशान रहती थी। मृतका के मायके पक्ष वालों ने भी किसी तरह की कार्रवाई न करने की बात कही है।