फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छत के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 14 Feb 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरहवा कला गांव में एक विवाहिता का शव घर में छत के कुंडे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम अमरहवा कला निवासी दिनेश मौर्य ने बताया कि उनकी शादी चैनपुर बड़रिया निवासी पृथ्वीपाल की पुत्री सीमा (24) से दो वर्ष पूर्व हुआ था। सोमवार की शाम को सीमा अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो रात करीब आठ बजे लोगों ने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा। दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने दरवाजा खुलवाया तो सीमा का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। सीमा ने फांसी क्यों लगाई, इस संबंध में परिजन फिलहाल चुप्पी साधे हैं। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें