फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता अधेड़ का जंगल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसपुर कमदा निवासी अधेड़ का शव चार किलोमीटर अंदर जंगल में एक गड्ढे में संदिग्ध हालात में मिला है। अधेड़ करीब एक सप्ताह से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरैया राजितराम ने बताया कि परसपुर कमदा निवासी बाबादीन (55) अक्सर जंगल स्थित समय माता मंदिर में पूजा करने जाते थे। एक सप्ताह पहले वह घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे। तब से उनका पता नहीं चला था।
रविवार को परिवारीजन ग्रामीणों के साथ मंदिर से करीब चार किलोमीटर अंदर जंगल में बाबादीन की तलाश कर रहे थे। वहीं पर बाबादीन का शव गड्ढे में मिला। लाश काफी सड़ चुकी थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह प्रतिदिन मंदिर जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें