फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वित्तीय अनियमितता में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित

Tue, 21 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता हरि प्रकाश वर्मा को वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता के आरोपों में निलंबित कर दिया गया। प्रबंध समिति की 12 जुलाई को हुई बैठक में वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर जांच समिति गठित करने के साथ निलंबन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया कि हरि प्रकाश वर्मा को आरोप पत्र अलग से शीघ्र सौंपा जाएगा। निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय प्रावधानों के अनुसार आधा निर्वाह भत्ता तथा नियमानुसार महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके लिए उन्हें यह प्रमाण पत्र देना होगा कि वह किसी अन्य सेवा, व्यवसाय या वित्तीय गतिविधि में संलग्न नहीं हैं। बताया कि निलंबन अवधि के दौरान हरि प्रकाश वर्मा प्रधान लिपिक कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। विद्यालय अवधि में उन्हें कार्यालय में उपस्थित रहना होगा और बिना पूर्व अनुमति के जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। साथ ही प्रधानाचार्य का कार्यभार प्रवक्ता अजय कुमार सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें