फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेटियां होंगी बैंकिंग और साइबर सुरक्षा में दक्ष

Sat, 09 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-34-बलरामपुर के पेहर बाजार ​स्थित स्कूल में मौजूद छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 1814 परिषदीय विद्यालयों और 11 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत छात्राओं को बैंक भ्रमण कराया जाएगा, जहां उन्हें बैंकिंग व्यवस्था, बचत, डिजिटल लेनदेन और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इस मुहिम से 20 हजार छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन




बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरू किए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को केवल शैक्षिक रूप से ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाना है। अभियान से जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों तथा केजीबीवी में अध्ययनरत छात्राओं को नजदीकी बैंकों का भ्रमण कराया जाएगा। बैंक अधिकारी उन्हें खाता संचालन, एटीएम, ऑनलाइन भुगतान, बचत की आदत और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में वित्तीय साक्षरता बेहद जरूरी हो गई है। छात्राएं यदि कम उम्र से ही बैंकिंग और डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रखेंगी तो भविष्य में आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी और साइबर ठगी जैसी घटनाओं से भी बच पाएंगी। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और महिला अधिकारियों के साथ छात्राओं का संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल महिलाएं अपने अनुभव साझा कर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेंगी। जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर विशेष गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को जानकारी दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों की निगरानी में आयोजन तय होंगे और संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें